बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों को  किया आग के हवाले - CG Sandesh

बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों को किया आग के हवाले

भिलाई। शहर के सबसे बड़े हाउसिंग कॉलोनी चौहान टाउन में पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. इस वारदात के बाद चौहान टाउन में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर सोसाइटी के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है.



चौहान टाउन सोसाइटी से जुड़े पूर्व पदाधिकारी पर आगजनी की वारदात के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया जा रहा है. 4 गाड़ियों को किसने और क्यों आग के हवाले किया? यह भी लगभग क्लियर हो गया है. सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने सोसाइटी के पूर्व पदाधिकारी पर आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11.30 बजे के आसपास की घटना है. हालांकि वारदात सीसीटीवी में कैद होने की बात सामने आ रही है, लेकिन जिसके घर पर कैमरा लगा है, उनका कहना है कि कैमरा ऑन नहीं है. यह भी सवालों के घेरे में है.

चौहान टाउन का चुनाव इसी महीने 27 नवंबर को होना है. चुनाव से पहले आगजनी की इस वारदात ने पूर्व पदाधिकारी पर कई सवाल खडे कर दिए हैं. वहीं वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था बंद, इसकी भी जांच की मांग उठ रही है. वर्तमान सोसाइटी अध्यक्ष सागारिका पाढ़ी ने जांच की मांग की है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें