मरोदा डैम में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत
भिलाई के मरोदा डैम में डूबने से दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई है।आज सुबह एसडीआरएफ के गोताखोरों ने मृतक छात्र का शव डैम से बाहर निकाला।मृतक छात्र अपने दस दोस्तों के साथ कल डैम के किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतर गया।
गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इधर बेटे का शव देखकर परिजन बिलख उठे।उन्होंने कहा कि अगर उसके दोस्त जल्दी बता देते तो शायद बेटे की जान बच जाती।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें