बुजुर्ग पर भालू ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
बालोद। डौंडी रेंज के दुहकटोला गांव के खेत में बैल चरा रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग जगनाथ गावड़े अपने खेत से बैलों को वापस लाने गया था।तभी अचानक पीछे से भालू ने हमला कर दिया। जिसके बाद पास के ही खेत में धान कटाई कर रहे लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। जहाँ उसका इलाज जारी है. हालांकि बुजुर्ग की स्थिति नाजुक बनी हुई है
घायल बुज़ुर्ग का इलाज जारी
डौंडी रेंजर अब्दुल वाहिद खान ने बताया कि भालू के हमले से बुज़ुर्ग घायल हुआ है, उसका इलाज दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें