ट्रेन हादसे रोकने के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार - CG Sandesh

ट्रेन हादसे रोकने के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार

नई दिल्ली। पशुओं के कारण होने वाले ट्रेन हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। अब रेल ट्रैकों की दोनों तरफ विशेष तरह की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसकी नई डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है।



रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि प्रारंभिक चरण में एक हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैकों पर दोनों तरफ से सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। प्रयोग अगर सफल रहा तो इसे विस्तार दिया जाएगा।

रेल मंत्री ने बताया कि नई डिजाइन की बाउंड्रीवाल अगले पांच से छह महीने में वैसे रेल ट्रैक पर बनाई जाएगी, जहां से सौ किमी से ज्यादा की रफ्तार से ट्रेनें गुजरती हैं। इससे पटरियों पर पशुओं एवं अचानक आ गए लोगों के चलते होने वाले रेल हादसों पर काफी हद तक नियंत्रण लगाया जा सकेगा। रेल मंत्री कहा था कि पटरियों पर मवेशियों का आना लगा रहता है। वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसका ध्यान रखा गया है। ऐसे हादसे को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें