छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में घायल खिलाड़ी की इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में घायल खिलाड़ी की इलाज के दौरान मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के सुंढरू में विगत माह आयोजित खेल महोत्सव छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान कबड्डी खेलते हुए घायल हुए घुमरा ग्राम के समारू केरकेट्टा की बुधवार को उपचार के दौरान जिंदल अस्पताल में मौत हो गई। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है।



रायगढ़ जिन्दल अस्पताल के डाक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में घायल समारू का निधन हो गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि समारू को प्राथमिक उपचार प्रदान कर तत्काल फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया था। साथ ही कलेक्टर द्वारा हॉस्पिटल प्रबंधन तथा डॉक्टर से नियमित रूप से समारू के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर इलाज के सम्बंध में चर्चा की जाती थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें