CM बघेल के प्रयासों से वापस मिले बचपन के खेल - CG Sandesh

CM बघेल के प्रयासों से वापस मिले बचपन के खेल

रायपुर, 15 नवम्बर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खेलो से ग्राम सिंगापुर की 65 वर्षीय श्रीमती त्रिवेणी ठाकुर को अपने बचपन की याद आ गई। पंचायत स्तर से लेकर जोन स्तर तक छत्तीसगढ़ी खेल बिल्लस और फुगड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त की और अब जिला स्तर में पहुंच गई।


त्रिवेणी ठाकुर ने बताया कि जब पता चला कि फुगड़ी और बिल्लस जैसे खेल की प्रतियोगिता गांव में हो रहे हैं तब उन्हें बचपन की याद आई और हिस्सा लेने पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जब प्रतियोगिता में खेली तो लगा की बचपन के दिन वापस आ गए है और लगातार खेलती रही। मुझे पता नहीं था कि प्रथम स्थान प्राप्त करूंगी। अब पुराने खेल से उत्साह वापस आया है। गांव में बच्चों, युवा, बुजुर्ग, महिला को खेल के मैदान में देख कर रौनक नजर आ रही है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सभी अपना दम- खम दिखा रहे है। उन्होंने बचपन के दिन वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें