सरायपाली : चपरासी के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

सरायपाली : चपरासी के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली थाना अंतर्गत शासकीय स्कूल के चपरासी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है, जिसपर पार्थी ने मामला दर्ज किया है.
नवीन बेहरा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह ग्राम रोहिना थाना सरायपाली तहसील बसना जिला महासमुंद छ.ग. का स्थायी निवासी होकर शासकीय माध्यमिक शाला रोहिना में चपरासी के पद पर कार्यरत है । 10 नवम्बर 2022 दिन गुरूवार के शाम लगभग 05.00 बजे शासकीय माध्यमिक शाला रोहिना में स्कूल बंद होने के बाद स्कूल आहता में बने मेन गेट पर ताला लगा रहा था.

तभी वहां पर ग्राम रोहिना निवासी प्रकाश सेठ, नवीन बेहरा से जबरन ताला की चाबी को छीन कर ले गया पार्थी द्वारा प्रकाश से चाबी वापस मांगने पर उसे जबरन गंदी गंदी गाली दिया तथा उत्तेजित होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर नीचे जमीन में गिरा दिया और उपर चढकर बैठ गया था तथा नवीन बेहरा को जान सहित मार डालने की धमकी दिया है गंदी गाली सुनने में बुरा लगा है तथा जान सहित मार डालने की धमकी देने पर पार्थी बहुत डरा सहमा है । इस घटना को गांव के ही लखे राणा, लाभो राणा तथा गणनायक बेहरा देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश सेठ के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें