सरायपाली:- गाँव के 2 परिवारों के लिए बनाया गया सामुदायिक भवन... - CG Sandesh

सरायपाली:- गाँव के 2 परिवारों के लिए बनाया गया सामुदायिक भवन हुआ अनुपयोगी.

सरायपाली:- भारत सरकार द्वारा आखरी छोर पर बसे लोगो तक विकास ऐसा पहुँचा कि 2 परिवारों के लिए सामुदायिक भवन बना दिया गया. मामला सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरपाली के आश्रित ग्राम कटंगपाली का है इस छोटे से मोहल्ले में 5 वर्ष पूर्व 6 परिवार रहते थे. तब लोक सुराज अभियान में गाँव के लोगों ने सामुदायिक भवन की मांग को लेकर आवेदन दिए थे. जिसके बाद राशि स्वीकृत होने में 3 साल लग गए.

 
जब सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए अधिकारी पहुचे तब डूमरपाली के आश्रित ग्राम कटंगपाली में 2 परिवार ही रह रहे थे बाकी के 4 परिवार यहाँ से दुसरे जगह चले गए. तब डूमरपाली के ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन को अपने गाँव में बनाने के लिए अधिकारियों से कहा. 


जिसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव कटंगपाली के लिए हुआ है. हम दुसरे जगह भवन निर्माण नहीं बना सकते क्योंकि शासन का ऐसा आदेशा नहीं है. वर्तमान में कटंग पाली में एक भी परिवार नहीं है अब इस भवन का शायद ही उपयोग होगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें