तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक डिवाइडर से टकराई, चालक और परिचालक ... - CG Sandesh

तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक डिवाइडर से टकराई, चालक और परिचालक फरार ..

 जगदलपुर :  आज सुबह एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक को ओवरटेक करते हुए गलत दिशा में घुसते हुए डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे के बाद चालक-परिचालक दोनों फरार हो गए, वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की रात को रायपुर से यात्रियों को लेकर पायल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर के लिए निकली थी। सोमवार की सुबह जगदलपुर पहुंचने से पहले एनएच-30 पर भानपुरी के पास हादसा हो गया।


घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बस में कोई भी नहीं मिला। आसपास के लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह भानपुरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करते हुए यात्री बस गलत दिशा में घुसते हुए डिवाइडर में जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि परिचालक की ओर का पूरा बस चिपक गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, वहीं बस में सो रहे यात्रियों को हल्की चोटे आई। घटना के बाद यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार जगदलपुर तक पहुंचे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें