सरायपाली:- श्रम दान के तहत जेसीबी मशीन से तालाब गहरीकरण हेतु... - CG Sandesh

सरायपाली:- श्रम दान के तहत जेसीबी मशीन से तालाब गहरीकरण हेतु SDM को ज्ञापन सौपां गया

सरायपाली:- बसना ब्लाक के ग्राम पंचायत भंवरपुर का है कोहका डबरी गहरीकरण पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग निस्तारी एवं पचरी घाट के निर्माण को लेकर  प्रशासन से अनुमति और सहयोग हेतु सराईपाली SDM को ज्ञापन सौपा गया है

ज्ञापन में बताया गया है की भंवरपुर के कोहका डबरी तालाब में गहरी करण महिला एवं पुरुषो के लिए अलग अलग नहाने के लिए पचरी घाट का निर्माण करने के लिए पूर्व में आवेदन 18-1-2018 बसना जनपद के कैम्प में दिया गया था जिसके बाद भी शासान ने कोई संज्ञान नहीं लिया.


उक्त तालाब मार्ग के किनारे है ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है की तालाब ज्यादा गहरा नहीं है जिसके काराण गाँव के कुछ लोगो द्वारा पाटा जा राहा है जिससे पूरा तालाब सिमट सकता है

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की ग्रामीणों के लिए निस्तारी का अच्छा साधन है जिसको देखते हुए पूर्व में लगभग 200 ग्रामीण श्रम दान से पचारी घाट और अन्य जगहों पे साफ़ सफाई किया जा चुका है.

बताया गया की स्वेछा और श्रम दान से उक्त तालाब में पछडी घाट एवं गहरीकरण जेसीबी मशीन से करना चाहते है जिसको अनुमति के लिए ज्ञापन सौपा गया है तथा पुलिस चौकी भंवरपुर को भी सहयोगा माँगा गया है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें