दो बाइक में आमने - सामने टक्कर मामा और भांजा घायल - CG Sandesh

दो बाइक में आमने - सामने टक्कर मामा और भांजा घायल

बालोद। ग्राम मोखा सोसायटी के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइक में टक्कर हो गई। एक बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस मामले में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ग्राम भोईनापार निवासी खम्हन लाल साहू ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। 

उन्होंने बताया कि वे मामा निर्भय राम के साथ बाइक में बेटे की शादी के लिए लड़की देखने ग्राम करेला गए थे। वहां से घर वापसी के दौरान मोखा सोसायटी के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों गिर गए। जिससे नाक, पसली, जीभ, पैर, हाथ के कलाई के पास चोट लगी है। घायल निर्भय राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ रनचिरई थाने में धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें