17 यात्रियों की बाल-बाल बची जान...चलती बस में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश। इटावा में रविवार देर रात चलती बस में अचानक से आग लग गई। हादसे में 17 मजदूर बाल-बाल बचे। घटना उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है।
जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से नेपाल जा रही थी, तभी रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास बस में आग लग गई। जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा सभी मजदूर बस से बाहर कूद गए और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी है। फिलहाल असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें