बसना : पुरानी रंजिश की बात को लेकर डंडे से की मारपीट, 4 के ख़... - CG Sandesh

बसना : पुरानी रंजिश की बात को लेकर डंडे से की मारपीट, 4 के ख़िलाफ अपराध दर्ज

बसना थाना के भंवरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनापाली में पुरानी रंजिश की बात को लेकर डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.    

कवि कुमार ओगरे निवासी ग्राम करनापाली ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर 2022 को शाम करीब 5:00 बजे जब वह बकरी चराकर वापस अपने घर आया था उसी समय पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसे, शुकबाई और उसकी पत्नी दुधमेत को गांव के गंगाराम, गनपत, जीतू व कर्री के द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट किया. जिससे उसके सिर में चोंट लग कर खून निकला है एवं उसकी पत्नी दुधमेत के बांया कनपटी में चोट व शुकबाई के शरीर में चोट लगा है.

कवि ने बताया कि गंगाराम, गनपत, जीतू और कर्री ने  मारपीट कर सभी को जान से मारने की धमकी दिया, जिसे पड़ोस के किशन ओगरे व नंदलाल चौहान देखे और सुने हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें