छात्रा ने दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया प्यार क... - CG Sandesh

छात्रा ने दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया प्यार का जिक्र...

दुर्ग जिले में PAT की छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली. मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र के मुक्त नगर में किराये पर रहकर एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिससे घटना का कारण पता चल सके। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

जांच करने पर लड़की की पहचान खुशबू नेताम (18) के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। छात्रा ने शनिवार की शाम को चार से पांच बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो चार महीने से मुक्त नगर में एक किराये के मकान में रहकर सक्सेस प्वाइंट नाम के कोचिंग में एग्रीकल्चर प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछड़े डेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। वह क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें