14 नवंबर कों छत्तीसगढ़ दौरे पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत - CG Sandesh

14 नवंबर कों छत्तीसगढ़ दौरे पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत

 अंबिकापुर :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम है। वे 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक संभाग के दौरे पर रहेंगे। डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर आरएसएस ने विशेष तैयारी की है। वे 14 नवंबर को संभाग के जशपुर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे।


डॉ. मोहन भागवत 15 नवंबर को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया का संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 16 नवंबर को आरएसएस के प्रचारकों का बैठक लेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सुबह अंबिकापुर से रवाना होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें