बिलाईगढ़ थाना के सरंक्षण में फल फूल रहा अवैध महुवा शराब का धं... - CG Sandesh

बिलाईगढ़ थाना के सरंक्षण में फल फूल रहा अवैध महुवा शराब का धंधा

कसडोल : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत महुवा शराब का धंधा जोरो पर चल रहा जबकि शराब कोचियों का कहना है कि शराब बेचने के एवज में थाना में पदस्थ पुलिश वालो को अपने अपने ढंग से महीने का खर्चा दे दिया जाता है।वही गौर तालाब है कि इसकी जानकारी थाना प्रभारी को है या नई जबकि थाना बिलाईगढ़ से 3 से 4 किलोमीटर के अंदर बगलोटा,टुण्डरी सबरिया डेरा गोरबा सबरिया डेरा खुलेआम ही शराब बनाकर अन्य गांव में बेची जा रही जब कभी छापा मार करवाई होनी होती है तो बिभाग के ही पुलिश शराब कोचियों को पहले अवगत करा देती है जिससे शराब कोचिये सतर्क हो जाते है।


अवैध महुवा शराब गली गली गांव गांव में मिलने से आज के युवा नशे के गिरफ्त में है आज कहा जाए तो छत्तीसगढ़ का बिलाईगढ़ ब्लॉक सबसे ज्यादा नशे के गिरफ्त में है वजह 24 घंटे महुवा शराब गांव गांव में उपलब्ध है। और शराब बेचने वाले कमिसन देते है इसलिए खुल कर शराब बेच रहे। आखिर अन्य राज्य के बच्चे जहा कैरियर के लिए अग्रसर है वही छत्तीशगढ़ के युवा नशे में लिप्त यह तक नशे की लत से परिवार अधिकांस परिवार भी अछूता नई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ नए पुलिश अधीक्षक के आने के बाद अवैध महुवा शराब पर लगाम लगेगी या बिलाईगढ़ थाना में लेंन देन का काम चलता रहेगा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें