सरायपाली : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, एक व्यक्ति गंभीर रूप ... - CG Sandesh

सरायपाली : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सरायपाली के हर्राटारडीपा पारा के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गये, जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
बासुदेव सेठ ने पुलिस को बताया कि ग्राम हर्राटार में रहता है। मजदुरी का काम करता है । 05 नवम्बर 2022 को किराना सामान खरीदने के लिये घर से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CN 4587 में सरायपाली के लिये निकला था कि घर से कुछ दुर पर ही हर्राटारडीपा पारा से 100 बिस्तर अस्पताल जाने के रास्ता के बीच मोड के पास में विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 2131 का चालक युधिष्ठिर यादव द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पार्थी को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट करने से बासुदेव सेठ के दाहिने पैर, दाहिना गाल, गला ,बांये आंख में चोट लगा है। एक्सीडेंट के बाद शासकीय अस्पताल सरायपाली में प्राथमिक ईलाज कराया CHC सरायपाली के डाक्टर साहब द्वारा रिफर करने से रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में ईलाज करवाया है । घटना को उसके पिताजी भज सेठ देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक युधिष्ठिर यादव के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें