पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप...नक्‍सलियों ने युवक को उतारा मौ... - CG Sandesh

पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप...नक्‍सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के सरहदी इलाके में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत की सजा दी है। माओवादियों ने युवक का अपहरण कर उसे मार डाला है। धारदार हथियार से शरीर में करीब 30 से ज्यादा वार किए हैं। हत्या कर शव को गांव में ही फेंक दिया है। शव के पास में भारी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं।




जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने कोंडापुर गांव के नजदीक से पहले युवक सब्का गोपाल का अपहरण किया था। फिर जंगल में लेजाकर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा उसकी हत्या कर दी। माओवादियों ने शरीर में धारदार हथियार से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव के ही नजदीक जंगल में फेंक दिया था। माओवादियों की वेंकटापुरम, वाजेडू एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदरी ली है।फिलहाल पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें