जानिए कैसे आया ग्रामीणों के पास ये नोट...छत्तीसगढ़ के इस गां... - CG Sandesh

जानिए कैसे आया ग्रामीणों के पास ये नोट...छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिलेंगे नकली नोट

 केशकाल: शहर में 500 के नकली नोट का मामला सामने आया है। दरअसल धनोरा और ईरागांव थाना क्षेत्र के बिंझे गांव के ग्रामीणों के पास 500 के कई नकली नोट मिले हैं। इन नोटों पर सीरियल नंबर भी एक ही है।


ग्रामीणों का कहना है कि दीवाली पर कई व्यापारी बाहर से आते हैं। इस दौरान काफी लेन देन हुआ था और शायद उस दौरान ही ये नोट गांव तक पहुंचे।

वहीं गांव के दुकानदार रोहित कौशिक ने बताया कि दीपावली के समय सामानों की बहुत खरीदी बिक्री हुई, जिसके कारण उस समय नोट ध्यान से नहीं देखा।

अब ग्रामीण पुलिस से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। उधर एसडीओपी भूपति धनेश्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें