सरायपाली : शासकीय स्कूल के गेट और कमरों का ताला तोड़कर कंप्यू... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय स्कूल के गेट और कमरों का ताला तोड़कर कंप्यूटर, टेबल बैंच सहित अन्य सामान चुरा ले गए चोर

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बानीगिरोला के शासकीय स्कूल से कंप्यूटर, 10 सेट टेबल बैंच सहित अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है. चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग पचास हजार रूपये होगी. शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बानीगिरोला के प्रभारी प्राचार्य भोगसिंह भोई ने सरायपाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की 7-8 नवम्बर की रात स्कूल के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर स्कूल में लगे कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रोजेक्टर एवं लगभग 10 सेट टेबल बैंच को चोरी करके ले गये हैं.

प्रभारी प्राचार्य 8 नवम्बर को स्कूल पहुंचे तो देखा कि किसी अज्ञात ने सामने गेटे का ताला तोड़ दिया है. उन्होंने अंदर के कमरों को चेक किया तो बाकी कमरों के भी ताले टूटे हुए थे. जिसके बाद प्राचार्य ने स्थिति को देखते हुए तत्काल सरपंच, कोटवार एवं समिति को बुलाकर दिखाया.
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

चोरी हुई सामाग्री की सूची - 1. सी. पी. यू. - HPZ2G4T-TFT P204V 2. मानीटर - HP 2403CQ9230BY 3. यू.पी.एस. - Onfiniti 3KVA 4. प्रेजेक्टर - View Sonic PS501X 5. टेबल-बैंच - CODE SF 190009A.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें