बेअदबी मामले के आरोपी की गोली मारकर हत्या...गनमैन भी हुआ घाय... - CG Sandesh

बेअदबी मामले के आरोपी की गोली मारकर हत्या...गनमैन भी हुआ घायल

पंजाब। फरीदकोट में हुए बेअदबी मामले में आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में एक गनमैन भी घायल हो गया है। सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।



फरीदकोट के बरगाड़ी में बेअदबी का ये मामला 12 अक्टूबर 2015 का है। इस मामले में पहले पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी जांच कर रही थी। उसके बाद इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

इस मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब सीएम ने लिखा, “पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य की शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं।”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें