भिलाई होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले - CG Sandesh

भिलाई होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले

स्मृति नगर के एक निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में शादीशुदा प्रेमी के साथ युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि, बुधवार की सुबह होटल के वेटर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर देखने पर अफरोज और तापसी पंखे पर लटके मिले। जानकारी के मुताबिक होटल क्रिश में मंगलवार की शाम कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी अफरोज खान और उसकी प्रेमिका तापसी निवासी कोहका के साथ नाइट रुके थी। दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। हालांकि दोनों की आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि प्रेमी जोड़ी ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें