BJP महिला मोर्चा ने गृह मंत्री के निवास का किया घेराव - CG Sandesh

BJP महिला मोर्चा ने गृह मंत्री के निवास का किया घेराव

दुर्ग : दुर्ग जिले में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया। उन्होंने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि वो लोग बिना मुद्दा के घेराव करने पहुंचे थे। पहले वो घेराव करने का कारण और अपनी मांगों को बताएं तब वो उस पर अपना जवाब देंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी की मांग को लेकर मंगलवार शाम गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया। घेराव की सूचना होने से पूरे निवास क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।


इसे देखते हुए बड़ी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। उन्होंने बल प्रयोग करके पुलिस के सुरक्षा घेरा को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई।

घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला नेत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई घंटे गृह मंत्री आवास के बाहर ही अपनी मांगों को लेकर काफी हंगामा किया।

महिलाओं ने गृह मंत्री को भेंट की चूड़ी

भाजपा महिला नेत्रियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री निवास के बाहर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप में गृहमंत्री को चूड़ियां भेंट की। उन्होंने आरोप लगाया कि वो अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर सकते हैं, महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।

गंगाजल लेकर खई कसम को भी भूले

इस दौरान पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश सरकार ने गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की जाएगी, वह अपने वादे पर खरी नहीं रही है। प्रदेश सरकार अपने इस वादे में विफल रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज बीजेपी को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें