18 लाख की धोखाधड़ी मामले में महिला और पुरुष  गिरफ्तार... - CG Sandesh

18 लाख की धोखाधड़ी मामले में महिला और पुरुष गिरफ्तार...

भिलाई : बुजुर्ग के बैंक अकाउंट से पहचान वालों ने ही 18 लाख पार किया था. दुर्ग जिले में बिजली कंपनी से रिटायर्ड कर्मी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने नगदी रकम और ठगी की रकम से खरीदी गई बाइक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी में दो महिला और एक युवक शामिल हैं. एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुलगांव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. घटना का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना की शिकायत पर पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट की बारिकी से जांच की.

खाते से अधिकांश लेन-देन यूपीआई के द्वारा रुपए निकाले जाने की जानकारी सामने आई. एसपी पल्लव ने बताया, आरोपियों के घर पीड़ित का 10-12 सालों से आना-जाना व खाना पीना था. पीड़ित के मोबाइल पर ही उसकी जानकारी के बगैर यूपीआई एक्टीवेट कर वारदात को अंजाम दे रहे थे.

अलग-अलग समय पर पीड़ित के अकाउंट से तकरीबन 18 लाख रुपए निकाले गए. अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर आरोपी ऐश कर रहे थे. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल को भी जब्त किया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें