10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क - CG Sandesh

10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

सरकारी नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है. वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 22 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.westerncoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने कुल 1216 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.

आईटीआई पास विभिन्न ट्रेड अप्रेंटिस- 840
फ्रेशर्स ट्रेड सिक्योरिटी गार्ड- 60
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 101
टेक्नीशियन अपरेंटिस- 215
अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं. इन पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. बता दें, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है.इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. अधिक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें