सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, दिवाली मनाने आया था घर
धमतरी। जिले में सोमवार की शाम नेशनल हाईवे फिर से खून से लाल हो गई. भीषण सड़क हादसे में CRPF के जवान की मौत हो गई. सीआरपीएफ जवान मोहन कंवर ग्राम छाती का रहने वाला था.
बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टी में अपने गांव आया हुआ था, जो अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रायपुर एयरपोर्ट जाने अपने दोस्त के साथ बाइक से निकला था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक काल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF जवान को बिरेझर के पास ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. घटना स्थल से ट्रक चालक फरार हो गया. बिरेझर चौकी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
फिलहाल सीआरपीएफ जवान मोहन के शव को कुरूद अस्पताल के मर्च्युरी में शिफ्ट करवा दिया गया है. वहीं जवान के दोस्त को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें