नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के ह... - CG Sandesh

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

जांजगीर-चांपा:  चौकी नैला क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 06.11.22 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.11.22 को आरोपी रामचन्द्र कश्यप पीड़िता को डरा धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं किसी को कुछ बताओगी तो तुम्हे एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार दूॅगा कहकर धमकी दिया था।
जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रामचंद्र कश्यप के विरूद्ध चौकी नैला थाना जांजगीर में अप0 क्र0 804/2022 धारा 376 भादवि0 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण नाबालिक बालिका की अपराध से सम्बंधित होने एवं मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी रामचन्द्र कश्यप को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रामचन्द्र कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा चौकी नैला को दिनांक 07.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आर0एन0 कुजूर, सउनि0 सियाराम यादव, प्र0आर0 राजकुमार चन्द्रा, आर0 भूषण राठौर, महेष राठौर, मिलन राठौर का महत्त्वपुर्ण योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें