13 स्कूली बच्चे और 1 शिक्षक मधुमक्खियों के हमले से घायल - CG Sandesh

13 स्कूली बच्चे और 1 शिक्षक मधुमक्खियों के हमले से घायल

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में मधुमक्खियों ने मासूमों पर हमला कर दिया. ये हमला किसी जंगल या फिर कहीं बाहर नहीं, स्कूल में हुआ है, जहां दर्जनभर से ज्यादा स्कूली छात्र और 1 एक शिक्षक अस्पताल पहुंच गए हैं.


दरअसल, अंतागढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला किया है. मधुमक्खी के हमले से 13 स्कूली बच्चे और 1 शिक्षक घायल हुआ है

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया है. एक बच्चे की आंख में मधुमक्खी ने डंक मारा है. स्कूल के अंदर मधुमक्खी का छत्ता है, जहां से स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला किया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें