पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को किया गि... - CG Sandesh

पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव : राजनांदगांवजिले की चिचोला पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र की ओर से एक बस में प्रतिबंधित टैबलेट लेकर आ रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 3600 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल बहादुर नगर मोड़ नारायणगढ़ के पास महाराष्ट्र की ओर से आने वाली बस से उतरकर दुर्ग जाने के लिए एक युवक गाड़ी का इंतजार कर रहा है।


पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी ठाकुर राम पटेल (24 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक काले-भूरे रंग का बैग मिला, जिसकी जांच किए जाने पर उसमें से 3600 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिसकी कीमत 24 हजार 700 रुपए है। आरोपी ठाकुर राम पटेल दुर्ग का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि वो देवरी महाराष्ट्र से प्रतिबंधित ड्रग को लेकर आ रहा था और दुर्ग-भिलाई में ग्राहक की तलाश इसकी बिक्री के लिए कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें