इस जिले में रहस्यमयी ढंग से हुई  58 भेड़ों की मौत, पशु चिकित... - CG Sandesh

इस जिले में रहस्यमयी ढंग से हुई 58 भेड़ों की मौत, पशु चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहस्यमयी ढंग से हो रही भेड़ों की मौतों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पिछले 15 दिनों में यहां 58 भेड़ों की मौत हो चुकी है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. 

वहीं पशुपालकों का कहना है कि भेड़ों को कीड़ों की दवा पिलाए जाने के बाद से ही उनकी मौत का सिलसिला जारी है. इधर पशु चिकित्स विभाग (Veterinary Department) ने भेड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

पिछले 15 दिनों में 58 भेड़ों की हो चुकी है मौत
दरअसल बालोद जिले के भर्रीटोला गांव में भेड़ों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार 15 दिनों से एक-एक कर वयस्क और बच्चे मिलाकर अब तक लगभग 58 भेड़ों की मौत हो चुकी है. 

पशुपालकों का कहना है कि भेड़ों के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से कृमि नाशक दवाई दी गई थी जिसे पिलाने पर भेड़ों की मौत हो रही है. इधर पशु विभाग की टीम भेड़ों की मौत का कारण जानने में जुट गई है. पोस्टमार्टम के लिए भेड़ों के शव को दुर्ग भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने किया इलाके का दौरा

भेड़ों की मौत की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग ने इलाके का दौरा किया और मृत भेड़ों के सैंपल लिये. इसके अलावा टीम ने पशुपालकों से भी पूछताछ की. भेड़ों की मौत पशु चिकित्सा विभाग के लिए एक चुनौती बन गई है. 58 भेड़ों की मौत से पशुपालकों को 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और उन्होंनेू प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें