इतने साल पहले के सभी आधार कार्ड होगे अपडेट - CG Sandesh

इतने साल पहले के सभी आधार कार्ड होगे अपडेट

अम्बिकापुर : यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के द्वारा पिछले 10 वर्ष के दौरान जारी तथा अपडेट नहीं कराये गए सभी आधार को अपडेट कराने की अपील की है।

योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार का सत्यापन जरूरी है। यूआईडीएआई के द्वारा विकसित नई तकनीक के माध्यम से आधार को अपडेट कर पुनः सत्यापन किया जाना है। आधार अपडेशन के लिए सभी आधार केन्द्रों में कैंप लगाया जा रहा है।


हितग्राही अपने निकटतम लोक सेवा केन्द्रों में पीओआई व पीओए डॉक्यूमेंट ( पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि) लेकर आधार को अपडेट करा सकते हैं। आधार अपडेट कराने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी हितग्राहियों से आधार कार्ड को अपडेट कराने की अपील की है ताकि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें