खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने के मामले में उपडा... - CG Sandesh

खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने के मामले में उपडाकपाल गिरफ्तार

बिलासपुर : खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने के मामले में उपडाकपाल को गिरफ्तार किया गया है। घटना 2018 की है। डाकपाल के रिटायर्मेंट के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मित्र विहार कालोनी बिलासपुर निवासी जे एस मुदलियार का मुख्य डाकघर में खाता था। उनके खाते से बिना विड्राल फॉर्म भरे 74,900 रुपये 25 मार्च 2011 को निकाल लिए गए थे।


वही 4 अक्टूबर 2018 को भी 70 हजार निकाल लिए गए थे। इसके उपरांत 29 सितंबर 2018 को भी 25 हजार रुपये इनके खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिए थे। जिस पर जेएस मुदलियार ने सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। सिविल लाइन पुलिस ने मामले को जांच व विवेचना में लिया था।

जांच में पता चला कि रोशन कौशिक सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थ थे। और विड्राल फार्म में उपडाकपाल रोशन कौशिक का हस्ताक्षर था। व आहरण भज रोशन कौशिक के कार्यकाल में होना मिला। जिस पर पुलिस ने तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर रोशन कौशिक (62) जो अब रिटायर्ड हो चुके है को गिरफ्तार कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें