पुलिस ने 21 लाख 37 हजार किया जब्त...13 जुआरी गिरफ्तार... - CG Sandesh

पुलिस ने 21 लाख 37 हजार किया जब्त...13 जुआरी गिरफ्तार...

राजनांदगांव : मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र का है। राजनांदगांव जिले के ग्राम बरनाराकला में पुलिस ने शनिवार देर शाम 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नगद और सामान मिलाकर कुल 21 लाख 37 हजार 060 रुपए जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि राउरकसा डैम के पास शनिवार देर शाम को कुछ लोगों के जुआ खेलने की खबर मिली थी। जब टीम वहां पहुंची, तो देखा कि जुआरी बाइक और कार की हेडलाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।

पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर 13 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 1 लाख 22 हजार 060 रुपए, 3 कार, 2 बाइक, ताश और 12 मोबाइल समेत कुल 21 लाख 37 हजार का माल जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर SDOP डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने जुआरियों पर कार्रवाई की। गिरफ्तार जुआरी महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में बड़ा पैसा लगाकर जुआरी जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को जुआ पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे।


आरोपियों के नाम

  1. मुकेश फुंडे (25 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)
  2. विरू डहाट (29 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)
  3. सुखदेवा मानकर (43 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)
  4. राहुल सोखरे (30 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)
  5. गणेश (53 वर्ष) गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)
  6. सुरेन्द्र इंदुकर (58 वर्ष), टुकडोजी चौक आमगांव निवासी (छत्तीसगढ़)
  7. सैय्यद इस्माल (20 वर्ष), डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)
  8. अक्षय नागदोने (28 वर्ष), कालकापारा डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)
  9. साबिर खान (52 वर्ष), पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)
  10. रतनेसस सोनवंशी (20 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)
  11. भूपेश साहू (32 वर्ष), निवासी कन्हारगांव ओपी मोहारा (छत्तीसगढ़)
  12. अनस राम साहू (35 वर्ष), निवासी ओपी मोहारा (छत्तीसगढ़)
  13. अमरलाल कंवर (35 वर्ष), निवासी कन्हारगांव ओपी मोहारा। (छत्तीसगढ़)


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें