कांकेर : पटाखे की चिंगारी से किसान के घर में लगी आग... अनाज ... - CG Sandesh

कांकेर : पटाखे की चिंगारी से किसान के घर में लगी आग... अनाज सहित कई सामान जले

कांकेर : शहर के बरदेभाठा वार्ड में कृषक के घर के कमरे में रखा सारा सामान जल गया। जिस कमरे में आग लगी। उस कमरे में पलंग के साथ अनाज व अन्य मशीन रखी हुई थी। उक्त किसान व उसके परिवार संभावना जता रहे हैं कि पटाखा का चिंगारी छिटककर उनके कमरे में में आने से आग लगा होगा।

वही पटवारी कमरे में आग लगने का कारण अज्ञात कारण मान रहे हैं। बरदेभाठा वार्ड के रामानंद मंडल (43) के कृषि फार्म हाऊस के कमरे में आग लग गई। उक्त कमरे का उपयोग भोजन बनाने के साथ अन्य दूसरा सामान रखने के लिए उपयोग हो रहा था। जब रात 9 बजे पूरा परिवार दूसरे जगह पर सो रहा था। पड़ोसी ने आग लगने की जानकारी दी।



आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग लगने से कमरे में रखा कोई सामान नहीं बचा, जिस कमरे में आग लगा। वहां पर मिट्‌टी के चूल्हा से ही भोजन बनता है। इस कारण कोई गैस सिलेंडर नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पटवारी ने पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। पटवारी के अनुसार 60 हजार के सामान का नुकसान हुआ है। इसमें कमरे में रखा 3 पलंग, एक बोरी धान, 8 पैकेट मक्का का बीज, 2 स्प्रेयिंग मशीन, मिक्सी, कूकर, 20 नग कंबल, 12 नग चादर जलकर नष्ट हो गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें