इन 5 देशों में शुरू, मिलेंगे यह लाभ...TWITTER में ब्लू टिक क... - CG Sandesh

इन 5 देशों में शुरू, मिलेंगे यह लाभ...TWITTER में ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वाली स्कीम

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के 8 डॉलर वाले प्लान की शुरुआत हो चुकी है। इसको लेकर शनिवार देर रात आईओएस प्लेटफॉर्म पर नोटिफिकेशन भेजे गए हैं। इसके मुताबिक ट्विटर यूजर्स हर महीने 8 डॉलर चुकाकर इसकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विसेज ले सकेंगे। फिलहाल ये प्लान IOS यूजर्स के लिए ही शुरू किया गया है। स्कीम की शुरूआत अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के लोगों को लिए की गई है। भारत में इसकी शुरुआत कब होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।


मिलेंगे यह लाभ

जानकारी इस पेड ब्लू टिक सर्विस के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। इसके अलावा उन्हें नॉन पेइंग ट्विटर यूजर्स की तुलना में कम विज्ञापन दिखेंगे। वहीं, पेड सेवा का लाभ उठाने वाले यूजर्स लंबे वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। हालांकि यह कितना लंबा होगा, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा यह क्वॉलिटी कंटेंट को प्रमुखता पर रखेगा। साथ ही रिप्लाई, मेंशस व सर्च में भी सब्सक्राइबर्स की विजिबिलिटी को बूस्ट करेगा। ट्विटर का दावा है कि यह स्कैम, स्पैम और बॉट्स को कम करने में मददगार होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें