युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत...जानिये क्य... - CG Sandesh

युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत...जानिये क्या है पूरा मामला

CRIME NEWS:  रोंगटे खड़ा कर देने वाला खबर सामने आया है. जहां खेत में शौच करने के विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.




बताया जा रहा है कि पूरा मामला यूपी के महोबा जिले का है. कैथौरा गांव निवासी जीत विश्वकर्मा का कहना कि उनके बेटे सोनू विश्वकर्मा ने बीते दिनों राजकुमार राजपूत को खेत में शौच करने से मना किया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसको लेकर राजकुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
वहीं मृतक के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद से राजकुमार बौखलाया हुआ था. बीती रात सोनू खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. इसी दौरान राजकुमार ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार खेत पहुंचा तो वहां सोनू के शव को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें