7 से 11 नवंबर तक आधार अपडेट के लिए जिले में चिन्हित 15 स्थान... - CG Sandesh

7 से 11 नवंबर तक आधार अपडेट के लिए जिले में चिन्हित 15 स्थानों पर शिविर आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही : यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के माध्यम से जिले में 10 वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड जिनके द्वारा अद्यतन नहीं कराया गया है, उनके लिए नवीनीकरण हेतु “अपडेट आधार” नामक नई सुविधा यूआईडीएआई आधार सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराई गई है।

आधार अपडेट के लिए जिले में 7 से 11 नवंबर तक चिन्हित 15 स्थानों पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सभी तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगर पंचायतों के सीएमओ को पत्र जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही आधार नवीनीकरण हेतु लोगों से अपील की है।


आधार अपडेट शिविर कलेक्टर कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय गौरेला, जनपद पंचायत गौरेला, ग्राम पंचायत बस्ती धान खरीदी केंद्र गौरेला, तहसील कार्यालय पेंड्रारोड, ग्राम पंचायत मरवाही, ग्राम पंचायत सिवनी, तहसील कार्यालय मरवाही, ग्राम पंचायत बचरवार, नगर पंचायत कार्यालय पेंड्रा, तहसील कार्यालय सकोला, ग्राम पंचायत कोटमी, धान खरीदी केंद्र पेंड्रा एवं ग्राम पंचायत बारीउमराव में लगेंगे।

आधार डाक्यूमेंट अपडेट रहने से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कार्यक्रम के तहत देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एक हजार से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड का उपयोग हो रहा है।

वहीं बैंक में खाता खोलने, मोबाईल फोन का सिम लेने, आईटी रिटर्न भरने, ई वेरिफिकेशन, ऋण आवेदन, छात्रवृत्ति सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही लापता व्यक्ति की खोज में भी आधार नंबर के जरिए मदद मिलती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें