बेकाबू ट्रक ने ली 2 DRG जवानों की जान, नक्सल ऑपरेशन से लौट र... - CG Sandesh

बेकाबू ट्रक ने ली 2 DRG जवानों की जान, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को NH-30 पर हुए सड़क हादसे में DRG के दो जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, जवान नक्सल ऑपरेशन पर गए हुए थे। लौटते समय जिला मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर ट्रक ने बाइक सवार जवानों को टक्कर मा दी। हादसे में DRG के दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सुकमा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान एलमामुंडा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर गए थे। शनिवार की दोपहर बाइक से सभी जवान लौट रहे थे। इसबीच NH-30 पर कोंटा डेंग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर फेंका गए। जिनके शरीर में गंभीर चोंटे आई। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, साथी जवानों ने दोनों मृत जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनमें से एक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुड़ा का रहने वाला था। जबकि, मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप का निवासी था। पुलिस ट्रक चालक को ढूंढ रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें