शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मिलेगा 2 महीनो का राशन निःश... - CG Sandesh

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मिलेगा 2 महीनो का राशन निःशुल्क

बालोद : कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में नवम्बर और दिसम्बर 2022 में राशन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डों पर माह नवम्बर 2022 से दिसम्बर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्टर शर्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक को जानकारी प्रदाय के साथ ही वितरण किए जाने वाली चावल की मात्रा का चार्ट सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रदर्शित कराएं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें