शिक्षकों को लगा बड़ा झटका... शिक्षा विभाग की ओर प्रमोशन आदेश रद्द
सरगुजा : सरगुजा सहायक शिक्षकों एक बड़ा झटका लगा है। शिक्षा विभाग की ओर प्रमोशन आदेश को अब रद्द कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, गुरुवार को शिक्षा विभाग ने करीब 800 सहायक शिक्षकों का प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत किया गया था। लेकिन अब जिला शिक्षा धिकारी ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए इसे निरस्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के जरिए अब दूसरा प्रमोशन लिस्ट जारी किया जाएगा।
कुछ दिन पहले कोरबा जिले में भी शिक्षकों की प्रमोशन लिस्ट जारी की गई थी। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इसमें कुल 1145 लोगों के नाम थे। जिन्हें प्रमोशन का तोहफा दिया गया था। बताया गया कि कोरबा जिले के प्रमोशन लिस्ट में अनियमितता की गई थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें