छ.ग. बीजेपी को लगा बड़ा झटका ! 20 साल से BJP में सक्रिय वर्मा... - CG Sandesh

छ.ग. बीजेपी को लगा बड़ा झटका ! 20 साल से BJP में सक्रिय वर्मा समाज के जिला अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता शिव प्रसाद वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शिव प्रसाद वर्मा को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।



मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद वर्मा के साथ 7 समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। बता दें कि शिव प्रसाद वर्मा 20 साल से भाजपा में सक्रिय सदस्य थे, लेकिन पिछले साल उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने भाजपा को कई बड़े झटके लगे हैं। बस्तर सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें