CG News : महिला के ऊपर से गुज़री ट्रक, दर्दनाक मौत - CG Sandesh

CG News : महिला के ऊपर से गुज़री ट्रक, दर्दनाक मौत

धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल जा रही थी उसी वक्त ट्रक ने ठोकर मार दी और महिला के ऊपर से ही ट्रक गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक हाथ कटकर अलग हो गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को करीब 11:30 बजे कोर्रा निवासी तामेश्वरी साहू (50) अपने पड़ोसी राकेश यादव के साथ अपने नाती के पास अस्पताल जा रही थी। दोनों बाइक से अर्जुनी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे महिला जमीन पर ही गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया।

वहीं राकेश कुछ दूर जाकर गिर गया था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें