15-20 लोगों ने घर घुसकर पंचायत सचिव कि की पिटाई - CG Sandesh

15-20 लोगों ने घर घुसकर पंचायत सचिव कि की पिटाई

सक्ती जिले से पंचायत सचिव से मारपीट की खबर सामने आई है. विवाद जमीन से सम्बंधित बताया जा रहा है. सचिव के साथ उसी के ही गांव के एख शख्स ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ घर घुसकर मारपीट की. मामला फागूराम चौकी क्षेत्र का है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुलबा निवासी योगेश्वर डनसेना कुलबा के ही ग्राम पंचायत सचिव हैं. गुरुवार को योगेश्वर पटवारी के साथ गांव में सरकारी जमीन नापने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि इस जमीन पर गौठान का निर्माण होना है. जिसकी वजह से ही सचिव वहां जमीन नापने गए थे. इसके बाद वह घर लौट आए.

बताया गया है कि रात के करीब 8 बजे योगेश्वर जब घर पर थे. तभी टिकेंद्रमणी डनसेना उनके घर आ गया और विवाद करने लगा. उसके साथ 15 से 50 लोग थे. टिकेंद्रमणी ने योगेश्वर से कहा कि मैंने उस सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है. मगर तू होता कौन है. वो जमीन नापने वाला. इसके बाद उसने सचिव को पीटना शुरू कर दिया. उसके साथ आए लोगों ने भी सचिव को जमकर पीटा और भाग गए थे. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी टिकेंद्रमणी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें