सरायपाली : अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहको का इंतजार करते... - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहको का इंतजार करते एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 03 नवम्बर 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बालसी में रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहको का इंतजार कर रहा है पुलिस स्टाफ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम रमाशंकर यादव पिता मनिराम यादव उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं. 03 महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 बताया.

आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला में रखा प्लास्टिक झिल्ली में भरा लगभग 3 लीटर महुआ शराब किमती 600रू. को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें