पटेवा : तीन भाइयो ने मिलकर सरपंच से की जमकर मारपीट  - CG Sandesh

पटेवा : तीन भाइयो ने मिलकर सरपंच से की जमकर मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत बम्बुरडीह तीन भाइयो ने मिलकर सरपंच से जमकर मारपीट की है, पार्थी के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
शत्रुहन चेलक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत बम्बुरडीह का सरपंच है । 02 नवम्बर 2022 को ग्राम केरामुड़ा से रामाडबरी बावनकेरा मार्ग पर मुरूम डलवाने का काम करवा रहा था ।
तब शाम करीब 05-00 बजे गौरीशंकर भारती, चेतन कुमार भारती, छुन्नु भारती तीनो भाई आये और तुम गौठान के लिये हमारे जमीन को छोड़वा दिये, पानी टंकी भी हमारे जमीन में बनवा दिये एवं रोड भी हमारे कब्जे की जमीन में बनवा रहे हो कहकर शत्रुहन चेलक के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर तीनो हाथ मुक्का से मारपीट किये ।

मारपीट करने से पार्थी के होठ में, गले में एवं दोनो हाथ में चोट लगी है । मारपीट करते रामाडबरी के मुन्द्रिका बोड़के, मुनेश्वर डहरिया एवं अनुराग कोसले देखे सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें