सरायपाली : उमरिया बांध के पास अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार  - CG Sandesh

सरायपाली : उमरिया बांध के पास अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 31 अक्टूबर 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम उमरिया बांध के पास लोकेश करसाल नाम का व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार करते बैठा है। पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया।

संदेही को अवैध मंदिरा के साथ रंगे हाथो पकड़कर गवाहो के सामने नाम पता पुछा जो अपना लोकेश करसाल पिता दयानिधि करसाल जाति धोबी उम्र 24 साल निवासी उमरिया का रहने वाला बताये. आरोपी के कब्जे से एक दो लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में फुल भरी हुई दो लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 400 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर शीलबंद किया गया। आरोपी लोकेश करसाल पिता दयानिधि करसाल जाति धोबी उम्र 24 साल निवासी उमरिया थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का कृत्य धारा 34(1)पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें