सरायपाली:- चार साल बाद भी अधिग्रहण की गयी जमीन का नहीं मिल रहा मुआवजा
सरायपाली:- भू-अर्जन और राजस्व विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण सरायपाली क्षेत्र के कई किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं. दरअसल भू-अर्जन विभाग ने आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व नहर-नार जलाशय निर्माण के लिए तिहारपाली ग्राम में किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी लेकिन चार साल बाद भी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया है.

अधिग्रहण को लेकर किसानों
ने जताई थी आपत्ति
वर्ष 2012 में तिहारपाली के सभी किसानों ने मिलकर भू-अर्जन अधिकारी से अपनी आपत्ति
जताई थी. किसानों का कहना था कि उनके गुजारे के लिए उनके पास 5 एकड़ से भी कम जमीन
है. और वे पूर्ण रूप से इसी पर आश्रित है साथ ही किसानों ने भू-अर्जन अधिकारिओं को
उनकी जमीन के पास एक बंजर शाशकीय जमीन की सुचना भी दी थी.
उनका कहना था कि यदि उनके सुझाये गए जमीन पर बांध बनता तो जलाशय की मुख्य नहर को ग्राम कालेन्डा के ऊपर वाले तालाब से तिहारपाली के देवलास के उपरी भाग से होते हुए उसे जामजुरी नाला तक जोड़ा जा सकता था. तथा उन्होंने मांग की थी की किसानों के हित में रहकर धान वाली जमीन को छोड़कर किसी अन्य जमीन पर फिर से सर्वे कराया जाए.

किसानों की बात को नजरअंदाज करते हुए भू-अर्जन अधिकारियों ने किसानों की जमीन पर ही जलाशय का निर्माण करवा दिया और आज 4 वर्ष बीतने के बाद भी तिहारपाली के किसान मुआवजे के लिए भटक रहे है.
