खेत पर बने कुएं में गिरा हाथियों का दल, वन विभाग के अफसरों... - CG Sandesh

खेत पर बने कुएं में गिरा हाथियों का दल, वन विभाग के अफसरों ने सुरक्षित निकाला

धमतरी. जिले के दुगली वन परिक्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चारगांव के जंगल में 3 हाथी एक कुएं में गिर गए. यह घटना किसान रमेश नेताम के खेत के पास हुई, जहां कंपार्टमेंट 339 में स्थित कुएं में बीती रात 8 बजे 3 हाथी गिर गए. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर हाथियों को कुएं से निकाला.

हाथियों के कुएं में गिरने की सूचना मिलने के बाद डीएफओ मयंक पांडे सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. वहीं मौके पर 30 हाथियों का दल आसपास मौजूद था, जो जंगल में विचरण कर रहे थे. चारों ओर हाथी खेतों में थे इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं करने का फैसला लिया गया.

दो जेसीबी मशीन, सर्च लाइट, रेत और लकड़ी के लट्ठों की व्यवस्था कर ली गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. आज सुबह 5 बजे दो हाथी पास के सोलर पंप के सहारे कुएं से बाहर निकले, लेकिन तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था, जिसे कुएं के एक छोर को जेसीबी मशीन से हटाकर निकाला गया. तीनों हाथी जंगल में सुरक्षित चले गए तब जाकर वन विभाग ने राहत की सांस ली.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें