जेल से लौटे अपराधी ने रात के अंधेरे में महिला को उठा ले गया ... - CG Sandesh

जेल से लौटे अपराधी ने रात के अंधेरे में महिला को उठा ले गया , रस्सी से बांधकर किया रेप

बलरामपुर। आदतन अपराधी को कितनी भी बार सुधरने का मौका दिया जाए लेकिन कई मामलों में उसकी आदत सुधरने की बजाए वह और खतरनाक हो जाता है, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ घर में रस्सी से बांधकर बुरी तरह मारपीट करते हुए बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस की टीम ने गमहारडीह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम फूलचंद उरांव है और उसने एक तरफा प्रेम में इस वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूट कर आया हुआ था और वह इस महिला के साथ एक तरफा प्रेम करता था और वह उसे अपने साथ रखना चाहता था लेकिन महिला उसके साथ नहीं रहना चाहती थी और आरोपी ने गुस्से में आकर पहले महिला को उसके घर से उठाया फिर रात भर अपने घर में रस्सी से बांधकर मारपीट करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें