स्टील के गिलास में फोड़ा बम, सीने में घुसा गिलास का टुकड़ा, ना... - CG Sandesh

स्टील के गिलास में फोड़ा बम, सीने में घुसा गिलास का टुकड़ा, नाबालिग युवक की मौत

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र से दीवाली के दिन एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है. एक नाबालिग युवक ने स्टील के गिलास में बम फोड़ा, जिससे गिलास का टुकड़ा युवक के सीने में घुस गया और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़के ने बम को स्टील के गिलास में डाल दिया. उसके अगल-बगल ईंट रख दिए. इसके बाद उसके ऊपर से भी ईंट रख दिया. जिसके बाद वह फटा तो गिलास का टुकड़ा लड़के के सीने में घुसा गया और उसकी मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के नगर इलाके में जगत सिंह(16) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था.

दिवाली की रात को जगत अपने दोस्तों के साथ दिवाली मना रहा था. रात के वक्त सभी पटाखे जला रहे थे. उसी दौरान जगत भी बड़ा ऊन बम(टॉप टाइगर) फोड़ने गया था. घटना के बाद जगत बेहोश होकर वहीं गिर गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी. शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. जिसमें शरीर के अंदर स्टील गिलास के टुकड़े मिले हैं. बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें